आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चेतावनी देश के दुश्मनों को

                
                                                         
                            हमने बहते सपने देखे उन शूरो की आंखों में,
                                                                 
                            
जिसने जान की बाजी लगा दी भारत माँ की आज़ादी में।
लहू बहाया जान लुटा दी जिस देश की रक्षा में,
वहां के नेताओं ने लाज बेच दी इच्छाओं में।।

फाँसी चढ़ गए भगत सिंह हँस कर राष्ट्रप्रेम की खातिर,
आज़ाद ने भी गोली खाई अपने ही हाथो से है।
बोस चल बसे जिस देश की आज़ादी को,
नेताओ ने देश बाँट दिया अपनी कुर्सी चाहत में है।।

कश्मीर जल रहा जाने किन गुनाहों मे,
बगदादी हाफ़िज़ बोल रहे क्यों इन बातों में।
क्या अपनी बाजू की ताकत से हम इतने कमजोर हुए,
साथ चाहिए हमको अब चीन पाकिस्तान नापने में है।।

राणा के वंशज है हम हार मानना कभी न सीखा हमने,
देखा जौहर को हैं अपनी, लज्जा रक्षा करने में हमने।
वीर गाथायें लिखी हैं हमारी पूर्वजो की किताबो मे,
हम क्यों हुए अब कमजोर इन आतंकी फरमानों से।।

कान खोल कर सुन लो अब ऐ विश्व समूचे,
जुबान काट दी जाएगी तुम्हारी, जो बोले तुम स्वर ऊंचे।
गर्दन नही बचेगी धड़ पर अगर बढ़े पाँव सीमा पर,
खाक कर दी जाएगी नस्ल तुम्हारी जो की गुस्ताखी तुमने।।

संयम देखा है तुमने, देखा है भाईचारा हमारा,
प्रेम और शांति देखी तुमने, देखा है शौर्य हमारा।
सेना नहीं लड़ाकों की हम, भारत माँ के वीर सपूत हैं
प्राणों की बाजी भी देंगे अगर मरना तुम्हारी तकदीर है।।

- सुशील अनजान

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर