आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कामगार स्त्रियां

                
                                                         
                            कामगार स्त्रियां,,,
                                                                 
                            
रोज़ रोज़ आती-जाती ,
कामगार स्त्रियां।
बतियाती, खोंखियाती,
अपनी अपनी बोलियों में,
कामगार स्त्रियां।
डिजिटल युग में
काम आने पर
या के मिलने पर
एक दूसरे से
रास्ते और काम की
जगह की जाँच पड़ताल करती
कामगार स्त्रियां।

सुस्ताती, मस्ताती
खुशी -ग़मी के पलों
को बिताती,
कामगार स्त्रियां।

पार्क, बस -,
या यूं ही राह में
अपने ज़िक्र और
फ़िक्र को साझा
कर अपना बोझ
हटाती- मिटाती,
कुछ साँवरी ,
कुछ पीली सी जर्द
कुछ हँसती, कुछ मुँह
बिसूरती,
घर के चूल्हे में ईंधन,
राशन और सुख डालती,
कामगार स्त्रियां।

घर - बाहर ,
परिवार का ख्याल रख,
गुरबत का शरबत पी
साहचर्य ऑ आश्चर्य
का अमृत सौंपती
यही हमारी कामगार स्त्रियां।
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर