चाँद-तारे सोए थक कर,
नटखट सूरज आया जग कर!
खिड़की पर दस्तक दे जाता,
मुझको 'गुड मॉर्निंग' कह बुलाता।
चिड़िया रानी फुदक के आती,
सुरीले सुर में 'गुड मॉर्निंग' कह जाती।
फूल खिले और मुसकाएँ,
गुड मॉर्निंग कह मुझे बुलाएँ।
सबने मिलकर आवाज़ लगाई,
उठो-उठो नई सुबह है आई।
प्यार से मम्मी ने मुझको गोद उठाया,
मीठा सा इक किस मैंने पाया।
बिस्तर छोड़ के मैं भी भागा,
मम्मी का पल्लू पकड़ के जागा।
सबको 'गुड मॉर्निंग' मैं कहता,
सारा दिन बस मज़े में रहता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X