आतंकवाद शब्द अतीत का है
असुरों का यह कर्म सर्व विदित है
सुर-असुरों का युद्ध होता ही रहा है
पर देवों की न हार हुई है
अमृत कलश से वही पुरस्कृत है
राक्षस का यह कर्म तिरस्कृत है
दानव की क्यों तादाद बढ़ रही है
मानव क्यों जमात लिए खड़ी है
महिषासुर का नित पाव बढ़ रहा है
शक्ति का क्यों चाल चूक रहा है
अखिल विश्व शक्ति का डंका पीट रहा है
यह मानव जाति क्यों दानव के घुटने टेक रहा है.
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X