आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं बनारस हो गया

                            एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।
                                                                 
नयनों में घुला जब विष शिव का, हम सुध बुध अपनी खो बैठे।
एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।

लय कम क्यों हो मुझमें गंगा से, जब भांग रूह में घोल लिया , जब मिलन हुआ ख़ुद से ख़ुद का हम फूट फूट कर रो बैठे।
एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।

कुछ बात कही कुछ बात सुनी, यूं तनातनी हुई घाटों से, वो पत्थर बन कर पड़े रहे, हम स्वयं गंगा के हो बैठे।
एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।

मिल राम रहीम ने रचा है इसे, केसरिया और हरे रंग से, वो किया करते हैं वजू इसमें, हम पापों को अपने धो बैठे।
एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।

भोर से रैन हुई जाने कब, कब आरती को हमने आजान सुना, कहा शोर जिसको सबने, उसे शांति बना हम सो बैठे।
एक कदम रखा क्या बनारस में, हम ख़ुद ही बनारस हो बैठे।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर