आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दांपत्य जीवन

                
                                                         
                            दांपत्य जीवन
                                                                 
                            

पति - पत्नी की अधिकांश मामलों में
उम्र बराबर नहीं होती, शिक्षा बराबर नहीं होती
सोच में अंतर होना स्वाभाविक है
क्योंकि एक जैसी पृष्ठभूमि नहीं होती
बावजूद इसके विवाह बंधन में बंध जाने के बाद
अधिकांश मुल्कों में; अधिकांश धर्मों में
और अधिकांश समाजों में
मूलतः देह भूख से जुड़े इस रिश्ते को
आजन्म निभाने की सलाह दी जाती है
जहाँ तन - मन मिलने के साथ धन भी होता है
वहां तो यह सलाह कमोबेश निभ जाती है
लेकिन जहाँ इनमें कमी होती है
तब या तो यह रिश्ता ढ़ोया जाता है
अथवा किसी दुःखद कथा में तब्दील हो जाता है।
------------------------------------------------------------
- सुभाष चंद्र लखेड़ा, सी - 180 , सिद्धार्थ कुंज, सेक्टर - 7, प्लाट नंबर - 17,
द्वारका, नई दिल्ली - 110075


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर