आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नश्वर जग का सत्य समझकर

                
                                                         
                            बहुत लालची हूँ मैं,
                                                                 
                            
मनके-सा गुंथा हुआ हूँ,
जिस धागे से जुड़ा हुआ हूँ,
उसी में बँधा हुआ हूँ।

जग की मधुमय माया में,
लिप्त पड़ा मुस्काता हूँ,
जितना इसको भोग रहा हूँ,
उतना ही फँसता जाता हूँ।

यह मेरा है, वह तेरा है,
तृष्णा बढ़ती जाती है,
पूरा जीवन बीत रहा,
मुट्ठी फिर भी खाली है।

धन-संपदा के संचय में,
जीवन सारा खप जाता,
एक तिनका भी साथ न चलता,
मनुष्य अकेला रह जाता।

संतोष महामंत्र बनकर,
जीवन में यदि आ जाए,
लोभ-मोह के इस बंधन से,
मन सहज मुक्त हो जाए।

नश्वर जग का सत्य समझकर,
कर्मों को आधार बनाऊँ,
खाली हाथ जगत में आया,
खाली हाथ ही चला जाऊँ।
-सूबा लाल "अंजाना"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर