आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कौन सहारा देगा

                
                                                         
                            कौन सहारा देगा जिनके पास नहीं कुछ भी है,
                                                                 
                            
रोटी को जो तरस रहे, जीना भी मुश्किल है।
दिल में कितनी इच्छाएँ हैं, आँखों में सपने हैं,
भूख से बड़ी कोई चिंता नहीं, सपने सब अपने हैं।

शिक्षा की बातें होती हैं, पर पेट कहाँ समझता है,
दिनभर घर और राह नापता, मन भीतर से डरता है।
शरीर में ऊर्जा ही न हो तो दिमाग कैसे काम करे,
एक कदम बढ़ाने से पहले, दूसरा कदम कैसे धरे?

गाँव में कोई काम न मिलता, शहर भी जा नहीं पाता,
कहाँ रहेगा, क्या खाएगा, जब तक काम नहीं पाता?
जिसका आज ही संकट में है, कल से क्या नाता,
भूखा इंसान भविष्य की बातें कैसे समझ पाता?

न घर है, न आमदनी, न कोई अपना सहारा,
उसके जीवन में छाया है बस एक अंधियारा।
कहते हो पढ़ो, बढ़ो, विकास की राह पकड़ो,
पहले उसके हाथ में रोटी दो, फिर सपनों को पंख दो।

भूखे पेट शिक्षा भी अधूरी, विकास भी बेकार,
पहले जीवन बचाना होगा, फिर भविष्य सँवार।
जिसके पास आज नहीं है, उसे कल का विश्वास दो,
रोटी, घर और काम देकर, जीने का अधिकार दो।
-सूबा लाल "अंजाना"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर