दिल थाम कर देखा
तो वह बेरहम आबोहवा
मानो ज़रा अलसाई है,
थोड़ी अमन की आहट सी आयी है।
नाउम्मीद थे जिससे
एक हलचल सी मची
अभी-अभी बदन में
थोड़ी गुनगुनाहट सी आयी है।
टिमटिमाती आँखों में
कपकपाते होठों पर
सबकी सलामती की
थोड़ी बुदबुदाहट सी आयी है।
बदलते हालात जिसमें
न थी कोई गुंजाइश
तेरी दुआओं का असर है
थोड़ी हथेलियों में राहत सी आयी है।
(रचना त्रिपाठी, लखनऊ)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X