वह भी क्या घर लगता है -
जहां बहस नहीं मनुहार नहीं,
जिसमें प्रेम की खुशबू सोंधी सी,
कोई जीत नहीं कोई हार नहीं
घर, तब घर सा लगता है -
अखबार बिस्तर पर पड़ा हुआ;
कुछ कुर्सियां बेतरतीब सी,
किसी पर गीला तौलिया।
ड्राइंग रूम की दीवारें,
क्रेयॉन से रंगी हुईं;
एक किताब अध-पढ़ी सी,
सोफे पर पड़ी हुई।
वह भी क्या घर लगता है -
करीने से सब सजा हुआ
दीवारें सुंदर, पर सूनी सी,
जिन्हें आड़ी तिरछी रेखाओं ने नहीं रंगा।
- स्कंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X