आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज उनको नमन (पुलवामा हमला में शहीद जवानों को समर्पित)

                
                                                         
                            आज उनको नमन मै यहां कर रहा ,
                                                                 
                            
जिनसे अपना ये भारत अमर हो गया।
जिसने सींचा लहू से ये अपना वतन ,
उनके सादर नमन का पहर हो गया।।

आज उनको नमन......

आज मां की व्यथा भी यही कह रही ,
तेरा बलिदान भी अब अजर हो गया।
कतरा कतरा लहू का बहाया था जो ,
उससे सूना ये सारा शहर हो गया।।

आज उनको नमन......

मां की ममता बुलाती चले आओ तुम ,
प्रेम का प्रेम से ही समर हो गया।
वापस आऊंगा मां लौटकर मै यहां ,
राष्ट्रप्रेम मे शहीद वो अमर हो गया।।

आज उनको नमन........

आज क्या ही लिखूं मै वतन पर यहां ,
नेत्र सबका यहां पर सजल हो गया।
जो हमारे लिए ही हुए थे शहीद ,
उनसे अपना ये भारत अटल हो गया।।

आज उनको नमन.......
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर