जब बातों के तीर चुभते हैं,
तब कोई गीत नए बनते हैं।
ज़ख़्म देने वालों का शुक्रिया,
तभी तो हम और निखरते हैं।
दिल-ओ-जाँ से जिसे चाहो,
मुश्किल में वही बदलते हैं।
दिल रौशन हो तो बिन दिवाली,
लगे जैसे हज़ारों दिए जलते हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X