मेरे हाथों में जब से तेरा हाथ आया,
दुनिया हसीं लगने लगी, दिल झूम के गाया।
क्या चीज़ है जन्नत मुझे मालूम न था,
तेरे पहलू ने मुझको ये समझाया।
यूँ तो कोई वजूद न था मैं चाँदनी तब बनी,
जब पास मेरे तू मेरा चाँद बन के आया।
जब से देखा तुझे बेख़ुदी सी छा गई,
जैसे बिन पिए ही आँखों में ख़ुमार छाया।
ज़िंदगी मेरी गुज़र रही थी बेसबब यूँ ही,
जी उठी जब तू जीने का मक़सद बन के आया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X