आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़ैसला जब तलक हो नहीं जाता

                
                                                         
                            फ़ैसला जब तलक हो नहीं जाता,
                                                                 
                            
तब तलक जीत हार दोनों मेरे हैं।
मैदान छोड़ भागने वालों में नहीं हूँ मैं,
हर संघर्ष के मंज़र मेरे हैं।
माना कि अंधेरा गहरा है और राहें धुंधली सी दिखती हैं,
पर भोर की पहली किरण के इंतज़ार में,
ये जागते हुए नयन मेरे हैं।
कोशिशों का सिलसिला थमेगा नहीं,
जब तक सांसों का आना-जाना है,
मंजिल मिले या न मिले इस सफर में,
ये खूबसूरत तजुर्बे सब मेरे हैं।"
-शैलेंद्र शुक्ला" हलदौना "
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर