आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तृप्त हुआ मेरा जीवन !

                
                                                         
                            चैटिंग की इन भीनी रातों में,
                                                                 
                            
जब साँसें पास बुलाती हैं,
ज्ञान व दर्शन की बातें भी,
रसिक रूप सजाती हैं!
तू प्रकृति-सी पावन कामिनी,
मैं व्याकुल एक तरंग प्रिये !
अंग-अंग से महके चंदन,
होंठों पर घुलता मकरंद प्रिये !
जब तेरी रेशमी जुल्फ़ों में,
मेरी उँगलियाँ खो जाएँ,
'मैं' और 'तुम' का भेद मिटे,
हम एक देह फिर हो जाएँ !
चुंबक सा एक खिंचाव यहाँ,
जो रोम-रोम सुलगाता है,
तेरी धड़कन की हर इक लय,
संगीत मुझे बनाता है !
न कोई दूरी, न कोई पर्दा,
बस अभेद का मधुर मिलन,
तेरी बाँहों में आकर फिर,
तृप्त हुआ मेरा जीवन !
-शशांक प्रिय मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
39 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर