फालतू का रुआब नहीं रखता
रिश्ते किसी से ख़राब नहीं रखता
जानता हूँ उतना जितना ज़रूरी है
हर सवाल का जवाब नहीं रखता
आज क्या है मेरा उतना काफी है
यारो कल का हिसाब नहीं रखता
जीता हूँ बस एक सादा सी ज़िन्दगी
कोई सुर्ख़रू का ख़िताब नहीं रखता
सीखता हूँ मैं बस आज की जुबान
मैं कोई पुरानी किताब नहीं रखता
मैं जैसा भी हूँ बस वैसा ही हूँ 'मिश्र'
मैं कभी रुख पे हिजाब नहीं रखता
-शांती स्वरूप मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X