आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आँखों में सवाल लिए

                
                                                         
                            आँखों में एक अन-सुलझा सवाल लिए,
                                                                 
                            
दर-दर  फिरा किए दिल में मलाल लिए।

तड़पा किए  जल बिन मछली की तरह,
दौर-ए-हिज्र  ख़्वाहिश-ए-विसाल लिए।

रोज़ लगाया किए फेरे तेरी रह-गुज़र के,
आँखों में तेरा ही अक्स-ए-जमाल लिए।

जागा किए रात भर करवटें बदलते हुए,
अपने ज़ेहन में मुख़्तलिफ़ ख़याल लिए।

बहुत इतराए हुस्न वालों की महफ़िल में,
लरजते हाथों में  जाम-ए-सिफ़ाल लिए।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर