सबसे हसीन चेहरा वो है
जिसकी बातों में अपनापन हो।
सबसे हसीन व्यवहार वो है
जिसमें सम्मान झलकता हो।
सबसे हसीन रंग वो है
जो साधारण होकर भी दया भाव से भरा हो।
सबसे हसीन मुस्कान वो है,
जो आँखों की सच्चाई से झलकती हो।
सबसे हसीन दिल वो है,
जो दूसरों के लिए दुआ करता हो।
इन सबसे बढ़कर कोई खूबसूरती नहीं है,
चेहरा तो हर कोई संवार लेता है,
मगर चरित्र संवारना आसान नहीं,
असली हुस्न और रंग रुप वही है,
जो इंसानियत से झलकता है, दिखावे से नहीं।
-शाहाना परवीन 'शान'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X