आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सफर पर हूं

                
                                                         
                            
यूं तो सामाने मुख़्तसर पर हूं
ज़िन्दगी के अभी सफ़र पर हूं

काटना है वही दरख़्त मुझे
शाख़ पर जिसकी मैं शजर पर हूं

नींद ग़ायब है मेरी आंखों से
मैं अगरचे ख़ुद अपने घर पर हूँ

आईने सा नहीं हूंं मैं लेकिन
पत्थरों की सदा नज़र पर हूंं

नग़्मग़ी ये नहीं तो और है क्या
सांस की तुक हूं मैं बहर पर हूं

ज़िन्दगी चल रही है एसे तो
इस सफ़र पर मगर क़सर पर हूं

आदमी बन गया हूं तब से शाह
जब से मैं अपने बालो पर पर हूं

शहाब उद्दीन शाह क़न्नौजी

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर