मोहब्बत कैसी होती है…
औरत का इश्क़ मर्द जैसा नहीं होता,
वो उसके चेहरे या जिस्म के पीछे नहीं होती।
उसे मोहब्बत होती है उसके
अख़लाक़, रवैये और मौजूदगी से।
उसकी नज़रें जब उसकी तरफ़ हों,
तो उसे दुनिया की परवाह नहीं होती…
लेकिन अगर वही नज़रें
किसी और की तरफ़ उठने लगें,
तो उसका दिल चुपचाप टूटने लगता है।
वो बहुत कुछ नहीं माँगती,
बस मोहब्बत में अपनापन और इज़्ज़त चाहती है…
और शायद यही उसके लिए
मोहब्बत की सबसे बड़ी दौलत है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X