आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पत्तियों और पंछियों की इस जोड़ी ने, जग में जादू है किया॥

                
                                                         
                            क्या एक पेड़ बयाँ नहीं करता परिवार की कहानी?
                                                                 
                            
जहाँ खड़ा रहता तना, जैसे हो कोई अभिमानी।
पिता रूप में डटा हुआ वह, मिट्टी में गहराई तक,
लड़ता रहता मौसम से, हर बाधा और तन्हाई तक॥

माँ-सी जड़ें समाई रहतीं, ज़मीन के कण-कण में,
पीढ़ियों पुरानी परंपरा से, जल पहुँचातीं हर क्षण में।
नए मौसम की ताज़गी और, वर्षा की बौछारें जब,
खिल उठती हैं कलियाँ प्यारी, सज जाती हैं शाखें तब॥

सुंदर लताएँ और बेलें, बाहें फैलाकर लिपट जातीं,
मजबूत डालियों वाला पेड़, रक्षा उनकी कर है पाता।
ये नाज़ुक और कोमल पत्तियाँ, प्रकृति संग खेलती हैं,
हर मौसम के भयानक थपेड़े, हँस-हँसकर ये झेलती हैं॥

पुरवा जब ठंडी बयार बहे, ये झूम-झूमकर डोल जातीं,
सर्दियों की ठिठुरन में भी, चुपचाप ये सब सह जातीं।
पर कुछ पत्तियाँ पतझड़ पाकर, डालियों से बिछड़ जातीं,
जीवन-चक्र की इस दौड़ में, कहीं पीछे छूट जातीं॥

मैली और कुचली होने पर, कुछ लौट नहीं पातीं फिर से,
कुछ टूटी हुई पत्तियाँ जुड़ न पातीं अपने दिल से।
पास ही होने के बावजूद भी, वे खुद को सँभाल न पातीं,
बस खामोशी से अपनी किस्मत के आँसू पी जातीं॥

कोमल पत्तियाँ फिर सुर मिलातीं, पक्षियों के उस मेले से,
सूखी और कमज़ोर डालियों पर, जो गाते हैं अकेले से।
सब मिलकर गाते हैं ऐसे, प्रेम का वह प्यारा गीत नया,
पत्तियों और पंछियों की इस जोड़ी ने, जग में जादू है किया॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर