हाँ, मै भक्त हूँ........
हाँ, मै भक्त हूँ...
भगवान का
श्री राम का, घनश्याम का,
भृगुवंशी परशुराम का
मै भक्त हूँ भगवान का
श्री राम का, घनश्याम का,
मै भक्त हूँ उस अंग का
लंका जलाने वाले
वीर बजरंग का
वैष्णव भी, शैव भी,
भक्त हूँ कपाली का
नष्ट रक्तबीज को,
करने वाली काली का
भक्त हूँ मै अंगद के
शौर्य और प्रताप का
रंभा के रावण को
दिए हुवे श्राप का
भक्त आदिशंकर के
मठों के नवनिर्माण का
भीष्म पर चलने वाले
अर्जुन के बाण का
भक्त वेद का, वेदांत का
मनुस्मृति पुराण का
जिसके पास दर्शन है
वैश्विक कल्याण का
भक्त कृष्ण के सुदर्शन का
गीता के ज्ञान का
बदला चुकाने वाले
द्रौपदी अपमान का
भक्त हूँ प्रह्लाद के
भक्ति पर विश्वास का
अभिमन्यु के कौरवों पर
जीत के प्रयास का
भक्त हूँ नचिकेता के
साहसी अभियान का
भक्त हूँ झांसी वाली
रानी के कृपाण का
भक्त हूँ रघुराज पर
गोस्वामी जी के भाव का
भक्त हूँ भरत के
त्यागी स्वभाव का
भृगु की मनोदशा पर
विष्णु के प्रभाव का
भक्त हूँ सुग्रीव के
भौगोलिक ज्ञान का
भक्त हूँ मै तारा के
विशिष्ट योगदान का
मै भक्त हूँ भगवान का
श्री राम का, घनश्याम का
भक्त हूँ मै वामन के
प्रज्ञा विवेक का
समाधि-कैवल्य
पतंजलि के योग का
भक्त हूँ मै उपनिषद के
ब्रह्म सत्य ज्ञान का
कपिल मुनि के सांख्य का
कणाद के विज्ञान का
जैमिनी मीमांसा
कुमारिल व्याख्यान का
भक्त हूँ मैं ब्रह्म के
ईश्वरी काज का
काशी, अयोध्या
मथुरा, प्रयागराज का
चन्द्रमा की शीतलता
सूरज के ताप का
भक्त कामदेव पर
रुद्र के प्रताप का
भक्त हूँ दुर्गा
सरस्वती के मान का
सीता के तप
शती के सम्मान का
भक्त हूँ मै माता
वैष्णो के नाम का
भक्त हूँ गायत्री का
भक्त चारो धाम का
भक्त हूँ मै गोपियों के
मुरली पर नेह का
भक्त हूँ सुदामा पे
कृष्ण के स्नेह का
भक्त हूँ कन्हैया के
माखन पे राग का
भक्त हूँ यशोदा के
वत्शली विभाग का
भक्त हूँ मैं देवकी के
अप्रतिम धैर्य का
भक्त हूँ चाणक्य का
चंद्रगुप्त मौर्य का
भक्त हूँ मै शिवि के
दधीचि के बलिदान का
भक्त हूँ मै भारत की
सेना के जवान का
मैं भक्त हूँ भगवान का
श्री राम का, घनश्याम का
© सर्वेश नगरहा / प्रयागराज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X