आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये धूप छाँव जिंदगी

Ye Dhup Chhanv Jindagi Sapano Ka Ganv Jindagi
                
                                                         
                            ये धूप छाँव जिंदगी सपनो का गांव जिंदगी
                                                                 
                            
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

कभी मिले खुशी कहीं कहीं दुखों का राज है
कभी मिले है नैमते कभी गमों का ताज है
तड़प उठे है दर्द से कभी आराम जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

कभी कोई दिल के पास है कोई जिंदगी में खास है
कोई हंस रहा है झूम के कोई हर घड़ी उदास है
परवाह से भरपूर और अनजान कहीं जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

मेरे लिए भी जिंदगी हर दिन नया अध्याय है
लेती है इम्तहान तो नतीजा भी उसके हाथ है
दे जीत की मुस्कान तो कभी हताश जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

जैसी भी है हसीन है भले वफ़ा की है कमी
देती हंसी ज़रा सी तो सागर से ज्यादा दे नमी
नगदी का काम गम का और खुशियां उधार जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

जाने क्या इसके खेल है बदले क्या रूप रंग है
समझे कोई किसी तरह ऐसा न इसका ढंग है
बदले है रंग रोज ये रचती है स्वांग जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

ये धूप छाँव जिंदगी सपनो का गांव जिंदगी
सुलझे नही जो उम्र भर उलझन तमाम जिंदगी

सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर