आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो इतनी दूर तक क्या साथ मेरा दे पाता

Wo Itani Door Tak Kya Sath Mera De Pata
                
                                                         
                            वो इतनी दूर तक क्या साथ मेरा दे पाता,
                                                                 
                            
उसे भी क्या किसी मंजिल की चाह ना होती

जरूर वक्त ने उसको भी कुछ सताया है
नहीं जबान ने नजरों ने कुछ बताया है
वो इतनी दूर क्यों इस तरह देखता रहता
पसंद उसको भी आये वो राह ना होती
उसे भी क्या किसी मंजिल की चाह ना होती

तमाम दुनिया की खुशियों में डूब जाता वो
लोग हंसते हैं तो कभी खुद भी मुस्कराता वो
नमी आंखों में भला कौन चाहता होगा
आंख हंस लेती यूँ होठों पे आह ना होती
उसे भी क्या किसी मंजिल की चाह ना होती

मैं चाहती हूँ कोई वजह जो मिलती खुशियों की
किसी तरह से बदलती जो राह शूलों की
उदास चेहरे में खुशियों की लकीरें सजती
खुशियां मिल जाती तो गम की ये बात ना होती
उसे भी क्या किसी मंजिल की चाह ना होती

वो इतनी दूर तक क्या साथ मेरा दे पाता,
उसे भी क्या किसी मंजिल की चाह ना होती
सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर