आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती है

Wo Har Ek Sham Chaukhat Par Abhi Deepak Jalati Hai
                
                                                         
                            वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती हैं
                                                                 
                            
वो बूढ़ी आंख से हर दिन दरो-दीवार रंगती है
चला आये परिंदा उड़ते उड़ते थक गया होगा
लिए पानी का लोटा देहरी पर ही लेट जाती है
वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती है

बड़ी हसरत से अब भी राह पर होती नजर उसकी
पुरानी याद की गठरी ही है अब जिसकी जमा पूंजी
उन्हें ही याद कर चेहरे पर अब मुस्कान लाती है
वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती है.

कई रातें जो अपनी नींद की न्योछावर करती है
ये वो आँखें है तेरी उम्र भर से राह तकती हैं
वो मंदिर में तेरी खातिर अभी माथा टिकाती है
वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती है

कभी कोई खबर दे दे भला चंगा कहीं है तू
तेरी खातिर दुआओं से वो उसकी झोली भर देती
तेरी लम्बी उमर को अब भी वो ताबीज लाती है
वो हर एक शाम चौखट पर अभी दीपक जलाती है

सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर