मेरी भी कुछ इच्छाएं हैं चाहे वे अनंत नहीं
मगर थोड़ी सी जगह रखती हैं मन मे अपनी
हमेशा प्रेरित करती हैं सुंदर कल्पना करने को
वो देती हैं प्रेरणा मुझे सपनों में सुंदर रंग भरने को
मेरी इच्छाएं चाहे अनन्त नहीं हैं फिर भी
वो ढूढने में मदद करती हैं मेरे हिस्से का आकाश
वो बल देती हैं मुझे मेरे पंखों में जान भरने की
मैं सोचती हूँ बिना इच्छा के मेरा होना भी सार्थक कहाँ होगा
मेरी इच्छा ही प्रेरक है मेरी और पथप्रदर्शक है मेरी
प्रेरित करती है पहचान बनाने को प्रेरित करती है आगे बढ़ जाने को
इच्छा आवश्यक है तेरा रहना मेरे जीवन मे जीवित हूँ इस एहसास के लिए
तूँ नही होगी तो ये वजह होगी शायद उदास होने के लिए
मेरी भी इच्छाएं हैं चाहे वे अनंत नहीं हैं फिर भी
इच्छा तूँ हमेशा साथ रहना क्योंकि तूँ है तो प्रेरित रहुंगी हमेशा
बहुत जरूरत है प्रेरित रहने और एक प्रेरणा की मुझे क्योंकि
तभी वजह रहेगी हमेशा आगे बढ़ने की और नीरसता से बचने की
मेरी भी कुछ इच्छाएं हैं चाहे वे अनंत नहीं
मगर थोड़ी सी जगह रखती हैं मन मे अपनी
सरोज यादव सरु
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X