आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो बात जिससे तेरे चेहरे पे खुशी आई

Wo Bat Jisase Tere Chehare Par Khushi Aai
                
                                                         
                            वो बात जिससे तेरे चेहरे पे खुशी आई
                                                                 
                            
मेरे लिए तो वही बात एक दुआ सी लगे

तेरी उदासी से खामोशी बढ़ गयी मेरी
तू जो मायूस हो बेचैनी बढ़ गयी मेरी
बहार मुझसे इजाजत ले बात करती है
खिले चमन में भी मौसमे खिजाँ सी लगे
वो बात जिससे तेरे चेहरे पे खुशी आई
मेरे लिए तो वही बात एक दुआ सी लगे

उदास जब भी कोई बात तुझको करती है
सभी बतादे जो उलझन सी हुई रहती है
निसान खुशियों की आँखें तलाश करती है
नही मिले तो फिर दुनिया मुझे वीरां सी लगे
वो बात जिससे तेरे चेहरे पे खुशी आई
मेरे लिए तो वही बात एक दुआ सी लगे

मुझे खुशी हो जो तू जख्म दिखादे मुझको
हरेक लिहाज से मरहम मैं लगा दूँ तुझको
वो कौन बात है परदा जो मुझसे करती है
हरेक बात मुझे अपने से जुड़ी सी लगे
वो बात जिससे तेरे चेहरे पे खुशी आई
मेरे लिए तो वही बात एक दुआ सी लगे

सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर