आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यारी धरती...

Pyari Dharti Pyasi Dharati
                
                                                         
                            प्यारी धरती प्यासी धरती
                                                                 
                            
व्याकुल धरती आकुल धरती
तेरे दुख के कारण हम है
हमसे तेरे सारे गम हैं
फिर भी प्यार लुटाती धरती
खुद चाहत की प्यासी धरती
हम अब तुझे सजाएं धरती
तेरी प्यास मिटायें धरती
तुझको प्यारे तेरे पौधे
गिरे पड़े जो सूखे औंधे
उनपर प्यार लुटाएं धरती
तेरी गोद सजाएं धरती
फिर से बगिया खिल जाएगी
चिड़िया तितली मिल जाएगी
रूठ गए जो काले बादल
बूंदे उनसे गिर जाएंगी
झूम उठेगा तनमन सबका
खुशियां हम ले आएं धरती

सरोज यादव सरु
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर