आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आजादी का जश्न अधूरा

                
                                                         
                            आजादी का जश्न अधूरा अभी देश का स्वप्न अधूरा
                                                                 
                            
बहुत तरक्की हमने करली लेकिन अंतिम लक्ष्य अधूरा
युग युग से नई चुनौती है ,हर बार दिखी कोई ज्योति है
हर युग मे एक योद्धा जागा ,तब हार के है कायर भागा
कभी प्रेम के हैं टूटे धागे ,कभी घर मे ही विषधर जागे
अब भी एक कठिन परीक्षा है ,अभी दिखती भूख अशिक्षा है
कई उज्ज्वल लक्ष्य भी हैं साधे ,कई तिलक लगे अपने माथे.
आवश्यक सब खुशहाल बने गरिमा का लक्ष्य हुआ पूरा
बहुत तरक्की हमने करली लेकिन अंतिम लक्ष्य अधूरा
आजादी का जश्न अधूरा अभी देश का स्वप्न अधूरा
बहुत तरक्की हमने करली लेकिन अंतिम लक्ष्य अधूरा.....

सरोज यादव""सरु""

#AzadAlfaz

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर