आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब पहले वाली बात नहीं

                
                                                         
                            रिश्तों में ऊष्मा कम सी है अब दिखते वो जज्बात नही
                                                                 
                            
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नही

जब देहरी मैके की लांघी लगता था सब कुछ हार गई
वापस लौटी जब चहक मिली भाभी तब नजर उतार गयी
सखियों सा मेल तो रहा नही अब नेह में है वो बात नहीं
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नही

दुख दर्द सभी का साझा था बंट जाए लगता आधा था
खुशियां गिनती में थोड़ी थीं पर असर तो उनका ज्यादा था
सब अपने मे अब सिमट गए सुख दुख बंटने की बात नही
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नहीं

दुनिया ही अब तो बदल गयी आकाश पहुंच के अंदर है
अब जोड़ रहे हैं दुनिया को अब विश्व ही घर के अंदर है
मन जोड़े जो अमृत धारा अब रही किसी के साथ नही
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नहीं

दुनिया नकली सुख के आगे असली गहने को भूल गयी
इतना रंग चढ़ा लिया खुद पर अपना चेहरा भी भूल गयी
अब खुद से भी अपनी बात कहे अब ऐसे भी हालात नही
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नही

रिश्तों में ऊष्मा कम सी है अब दिखते वो जज्बात नही
हाँ चमक दमक कुछ ज्यादा है पर पहले वाली बात नही

सरोज यादव सरु

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर