आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पृथ्वी का सौंदर्य बनाए रख सकते हैं?

Prithvi ka saundrya banaye rakh sakte hain?
                
                                                         
                            क्या हम मानव इस पृथ्वी का
                                                                 
                            
सौंदर्य बनाए रख सकते हैं?

जीभ के स्वाद मात्र के लिए
हम जीवों की हत्या करते हैं।
उन्हें तड़पा- तड़पाकर मारते हैं.
और मजे से खाया करते हैं।

उन इन्हें-मुन्ने पशु-पक्षीयों को
उन प्यारी प्यारी मछलीयों को
कष्ट दिए बिना, सताए बिना
क्या हम अपना भोजन कर सकते हैं?
क्या हम मानव इस पृथ्वी का
सौंदर्य बनाए रख सकते हैं?

हरे-भरे उन पेड़ों का
चहचहाती उन चिड़ियों का
नदियों का और झीलों का
क्या हम संरक्षण कर सकते हैं?

उद्योगों से, कारखानों से
गाड़ियों से तो वाहनों से
जो जहर वातावरण में फैलाते हैं
क्या उसे नियंत्रित कर सकते हैं?
क्या हम मानव इस पृथ्वी का
सौंदर्य बनाए रख सकते हैं?

कुटनीतज्ञ नेताओं से, कट्टर बाबाओं से
हम प्रभावित होते हैं, मुर्ख बनते हैं।
धर्म के नाम पर, देश के नाम पर
आपस में हम लड़ते और मरते हैं।
आंतकियों की घुसपैठ
धमकी जिहाद के नारों कों
वैज्ञानिकों के परमाणु अविष्कारों को
क्या हम रोक सकते हैं?
क्या हम मानव इस पृथ्वी का
सौंदर्य बनाए रख सकते है?
~सरफराज अंसारी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर