आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दम निकल गया

                
                                                         
                            फासले सिमटते ही धड़कनें ठहर सी गईं,
                                                                 
                            
चाहतों का सिलसिला यूँ मुकम्मल हुआ,
प्यार का जब पैग़ाम जुबाँ पर आया,
और दम निकल गया॥

रास्तों में बिछा रखी थीं आँखें जिसकी,
हर एक आहट पर जिसको पुकारा था,
वो बे-रहम लौटकर घर आया,
और दम निकल गया॥

शिकवे तो बहुत थे हिसाब-ए-ज़िंदगी के मगर,
उसने जो एक बार सीने से लगाया,
सारा गिला-शिकवा वहीं छोड़ा,
और दम निकल गया॥

ज़िंदगी भर की वफ़ा का सिला यही मिला,
उसकी आँखों में जो अपना अक्स देखा,
दिल का हर एक अरमान दिल में ही रहा,
और दम निकल गया॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर