आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अबोध के दोहे

                
                                                         
                            चंद्र बदनि मज़्जनु करति, जल कर युगल उछारि।
                                                                 
                            
कान्हा को निज बस करति, कोमल बदन उघारि।। 1

शीश अबोध झुकाइ के, गुरु को करो प्रणाम ।
बिनु गुरु कृपा मिले नहि, ईश्वर, अल्लाह, राम।। 2

खाकर सोवें चैन से, ये संसारी लोग।
जागें, रोवें रात को, लगा जिन्हें हाय रोग ।। 3

यह तन चंचल है। बहुत, बस में कर ले जोय।
नहिं उनको इस जगत में, कुछ भी दुर्लभ होय।। 4

यह तन दीपक मान कर, लहुणा तेल भरन्त ।
दिल बाती सुलगाइ कर, दीपक दई जलन्त।। 5

कोमल हिया जलाइ कर, खुशबू दई उड़न्त ।
आस लगी प्रिय कानि तक, पवन दई पहुंचन्त ।। 6

खुश्बू सूंघि समुझि पड़े, बीत गयो ये बसंत ।
दीप जलाऊं इधर मैं, उधर जलत मोर कन्त ।। 7

अपना हिरदै साफ है, हुआ सत्य का बोध ।
हरि हमको ढूंढत फिरें, कहत ‘अबोध-अबोध’।। 8

सारे रिश्ते धूल मिले, प्रेम भया अब शूल।
माँ-बाप की आज्ञा अब, लगाने लगे फिजूल।। 9

घर नहीं अब कमरे में, उठने लगी दीवार ।
कुटिल हुए मानव इतने, बिखर गया परिवार।। 10

अम्मा, माई, बाबूजी, मिले आज सब धूल ।
मम्मी, डैडी, पापा के, खिले सुनहरे फूल ।। 11

रुपए की इस दुनियां में, ऐसी चली बयार ।
करुणा अब दुर्बल हुआ, भूल गए सब प्यार।। 12
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर