आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नारी का स्थान और बदलता परिदृश्य

                
                                                         
                            देख आज मणिपुर की घटना आंख मेरी भर आई है,
                                                                 
                            
शर्मसार हो मानवता भी देती आज दुहाई है ।
सुनो कापुरुष यूं ही तुमने नारी गौरव हरण किया,
तेरी संतति बढ़े धरा पर उसने तुमको वरण किया ।
इक नारी मां बनकर तुमको इस धरती पर लाई है,
इक नारी ही बिन भाई की सूनी पड़ी कलाई है ।
इक नारी जीवन में आए घर आंगन महका जाए,
मां, बहनों से आगे बढ़ जीवन भर साथ निभा जाए ।
इक नारी गोदी में खेले देती है उल्लास नया,
कभी अगर गम हो जीवन में वो देती है हास नया ।
कभी डांटती, कभी झगड़ती,कभी वो उलझन हरती है,
कदम कदम पर संबल बनकर अदभुत साहस भरती है ।
कैसे भूल गए नारी से बार बार अभिनंदन को,
चरण वंदना मां की वो, बहनों के रक्षा बंधन को ।
बहना बेटी दिखी न तुमको क्या तुम हो इंसान नही,
मातृ शक्ति को हाथ लगाया क्या ये तुमको भान नहीं ।
कायर पुरुष लूटते हैं गर इज्जत उसकी बेटी की,
चाह रही भारत मां फिर से बेटी फूलन देवी सी ।
कोई अगर किसी नारी पर ऐसा अत्याचार करे,
क्यों ना वो हथियार उठाए दुष्टों का संहार करे ।
रणचण्डी बन जाएं नारी दुष्ट आत्मा कांप उठे,
दावानल छोटा हो सम्मुख उनमें ऐसा ताप उठे ।
कहते ' संगम ' सुनो नारियों जब भी विपदा आयेगी,
भीड़ बनेगी गिद्ध तुम्हारा मांस नोचने आयेगी ।
आयेंगे कुछ लोग बाद में घड़ियाली आंसू लेकर,
दिखलाके झूठी मानवता जायेंगे जख्म नया देकर ।
सबल बनो संगठित रहोगी तभी बचेगी अस्मिता,
अब तो आशा नहीं बची कि भीड़ दिखाए नैतिकता ।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर