आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा सन्देश मेरे प्रियतम तक पंहुचा देना

                
                                                         
                            ये हवा तेरा भी क्या नसीब है,
                                                                 
                            
सारे बन्धनों से दूर तू बड़ी खुशनसीब है |
तुझे न किसी अवरोध की फिकर है,
न ही समाज के उसूलों का डर हैं |
तू बेपरवाह कहीं भी चली जाती है,
जहाँ तुझे जाना हो तू वहां से गुजर जाती हैं |
मेरी गुजारिश है तुझसे मेरा एक काम कर देना,
मेरा सन्देश मेरे प्रियतम तक पंहुचा देना |
उनसे कहना कि मैं दिन रात उनको याद करती हूँ,
उनकी विरह में हर पल तड़पती रहती हूँ |
बेपनाह प्यार मैं उनको करती हूँ,
आज भी घर की चोखट पर खड़ी इंतजार करती हूँ |
वर्षों बीत गए उनका कोई सन्देश नहीं आया,
हमें प्यार है उनसे इतना कि अब तक न भुला पाया |
यहाँ दुनिया वाले न जाने क्या क्या बात करते हैं,
पर मुझे मालूम है शहीद मरते नहीं जिन्दा रहते हैं |
ये हवा मेरी गुजारिश है तुझसे,
मेरा ये सन्देश उनके पास पहुंचा देना,
जब तू लौटकर आना तो उनका सन्देश और प्यार भी लेते आना |
ये हवा तेरे लौटने का बेसब्री से इंतजार करूगीं,
तेरे साथ आने वाले उनके प्यार के एहसास के लिए मैं इंतजार करूंगी |
मेरी गुजारिश है तुझसे मेरा एक काम कर देना,
मेरे प्रियतम का सन्देश मुझ तक पंहुचा देना.... 

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर