आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देखा जो रूबरू तो लाखों सूरज निकल गए।।

                
                                                         
                            हम भी बदल गए हैं और वो भी बदल गए।।
                                                                 
                            
गिरते गिरते आज हम खुद ही सँभल गए।।
वो जो कहते थे के हम कभी ना बदलेंगे,,
आज सामने से गुज़रे तो यूँही निकल गए।।
अभी तक याद है दौर ए उल्फ़त का सफ़र,,
देखा जो रूबरू तो लाखों सूरज निकल गए।।
क्या बात है आज आँख में सूरत नहीं कोई,,,
सांसों की डोर से क्या सारे धागे निकल गए।।
क्या वादा ओ करार के अब वो दिन नहीं रहे,,
चेहरा भी नहीं देखा और घर से निकल गए।।
कोई मिल गया और पूछ ले पहली मोहब्बत,,
कह देना तू भी यूँहीं के वो दिन निकल गए।।
क्या जाने कब तलक ये ग़म रहेंगे साथ देव,,
अब तो उनसे मिलने के ही दिन निकल गए।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर