जीवन खेल है क्रिकेट का
बॉलर है ऊपर वाला
तू है खिलाड़ी मैदान का।
कभी छक्के कभी चौके
तो कभी छूट जाते है मौके
छोटी छोटी कोशिश कीमती
जैसे एक एक रन
टेस्ट वनडे टी20 में संघर्ष करता जैसे
करता प्यार व्यापार और परिवार में
जीत होती हर रण में
जब होती एकाग्रता,सहनशीलता और निष्ठा मन में
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X