आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पथ मेरा कौन?

                
                                                         
                            पग ढूंढ रहें हो विकल मौन,
                                                                 
                            
हैं राह कई पथ मेरा कौन?

वो तितली, पुष्प सुगंधों वाली,
मादकता की जहां इठलाती लाली,
जहां सौन्दर्य पुरुष का शौर्य बताए,
मनोभूमि तप की सम्मोहन पाए,

या जग कोई ऐसा प्रात नवीन,
ओस–ओस में पुरुषार्थ लीन,
मन अश्व लिए तप की अभिलाषा,
सदाचार से लालायित भाषा,

मैं विकल्प चुनूं कर संकल्प मौन,
हैं राह कई पथ मेरा कौन?

पग ढूंढ रहें हो विकल मौन,
हैं राह कई पथ मेरा कौन?

एक ओर धरे व्याल भुजंग,
एक ओर चलें देव संग,
एक ओर है एकल राग,
एक ओर झरे स्वप्न पराग,

यह रात्रि विषम भोगों की,
विष–पीयूष के मिलन संयोगों की,
अज्ञानी जीवन को दो अर्थ मात्र,
मैं बनूं ज्ञान के ईश पात्र,

उर सामर्थ्य कमाए सिद्धि मौन,
हैं राह कई पथ मेरा कौन?

पग ढूंढ रहें हो विकल मौन,
हैं राह कई पथ मेरा कौन?
– ऋषभ भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर