आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कान्हा तो मेरे सागर हैं

                
                                                         
                            बूंद–बूंद को रसिक बना था,
                                                                 
                            
अब बरखा को नित शीश नवाऊं,
कान्हा तो मेरे सागर हैं,
मैं डुबकी ले–ले बहता जाऊं,

मेरा न था, जो शब्द पिरोया मैंने,
श्री राधा में सुधि बस खोया मैंने,
पंक्ति लिखे हर मेरे, उड़ भाव कहीं से आएं,
कान्हा ही चुन–चुन जैसे, राग मुझे दे जाएं,

गुण मुझमें नहि, गुणधाम के गुण मैं गाऊं,
मैं बालक थाम उन्हें पथ को चलता जाऊं,

बूंद–बूंद को रसिक बना था,
अब बरखा को नित शीश नवाऊं,
कान्हा तो मेरे सागर हैं,
मैं डुबकी ले–ले बहता जाऊं।

रुद्र रूप में तात तुम्हीं शिव,
शक्ति के संग कान्हा फिर बन जाते,
क्रोध में जिसके डमरू डोले,
वहीं प्रेम में मुरलीधर कहलाते,

शिव–कृष्ण में भेद करें जग सोया,
उर–उर में दोनों का है खोया,
एक धागे के वो द्विगल किनारे,
एक बनाए, एक संहारे,

दो नयन दिए, एक छवि पर पाऊं,
कैसे इस करुणामृत का मोल चुकाऊं?

बूंद–बूंद को रसिक बना था,
अब बरखा को नित शीश नवाऊं,
कान्हा तो मेरे सागर हैं,
मैं डुबकी ले–ले बहता जाऊं।
– ऋषभ भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर