अमर रहे करुणा मानवता
दृष्टि में दिव्यता,
आचरण में नम्रता,
कर्म में तल्लीनता,
संकल्प में दृढ़ता,
विद्यादान में सहृदयता,
वाणी में मधुरता,
विचारों में पवित्रता,
स्वभाव में सरलता,
संबंधों में आत्मीयता,
व्यवहार में उदारता,
संघर्ष में धैर्यता,
सफलता में विनम्रता,
विपत्ति में स्थिरता,
जीवन की सुंदरता,
व्यक्तित्व की महानता,
अमर रहे करुणा मानवता।
- रवीन्द्र कुमार मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X