आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वरना क्यों शोलों को, यूँ संभाल रखा था

                
                                                         
                            जलते अंगारों को क्यों थाम रखा था,
                                                                 
                            
अपने ही हाथों में क्यों आग को पाल रखा था।
कुछ तो दम होगा उसके जिगर में जनाब,
वरना क्यों शोलों को, यूँ सँभाल रखा था।

हवाओं से कहो अब ज़रा रुख़ बदलें,
तपिश कम करें, कुछ बादल भी मैदान में आयें।
बहुत हो चुकी है आग की ये नुमाइश,
चलो अब मौसम को ठंडा करें, दिल भी सँभालें।

वो आग से खेला तो अंदाज़ निराला था,
हर चोट के पीछे कोई हौसला पाला था।
लोग राख होने के डर से दूर रहे,
उसने अंगारों से अपना रास्ता निकाला था।

मगर हर वक़्त शोला बने रहना भी क्या,
हर बात पर आग उगलना भी क्या।
जिगर की पहचान सिर्फ़ जलने में नहीं,
ज़रूरत पड़े तो ठंडा पड़ना भी क्या कम है भला।

'मरहबा' अब शोलों को ज़रा आराम दिया जाए,
तपते हुए मौसम को कुछ पैग़ाम दिया जाए।
जिसे अपनी आग पर इतना भरोसा है,
उसे सब्र की ठंडी छाँव का नाम दिया जाए।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर