आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसका शहर भीगता रहा

                
                                                         
                            आसमान बरसता रहा, उसका शहर भीगता रहा,
                                                                 
                            
मेरा दिल भी जाने क्यों उसकी तरफ़ खिंचता रहा।

बादल वहाँ झुककर उसके शहर को छूते रहे,
मैं यहाँ बैठा हुआ बस बारिशों को सुनता रहा।

कह दिया मौसम ने शायद, आज आ जाओ यहाँ,
मैं भी उसकी गलियों में, भीगने को तरसता रहा।

बारिशें होती रहीं, मिट्टी महकती ही रही,
और मेरा मन उसी के शहर में भटकता रहा।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर