आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सितारे ने अपना काम एडवांस में कर दिया

                
                                                         
                            मैं टूटता सितारा देखने को, बड़ी देर से छत पर बैठा था,
                                                                 
                            
दिल में एक छोटी-सी ख़्वाहिश थी, उसी के इंतज़ार में ऐंठा था।
सोचा था तारे से माँगूँगा, जो बरसों से दिल में पलती है,
अभी लबों तक बात न पहुँची थी, कि खट-खट की आवाज़ चली थी।

पलटकर देखा तो वो थी, जो ख़्वाबों में आया करती थी,
जिसकी एक झलक पाने को, रातें गुज़र जाया करती थीं।
मैंने पूछा, इतनी रात गए, छत पर कैसे आना हुआ?
वो मुस्कुराकर बोली, तुम्हें देखने का बहाना हुआ।

मैंने आसमान को देखा, फिर उसको निहारने लगा,
जो विश माँगने बैठा था, उसी को सँवारने लगा।
टूटता तारा तो कहीं दूर, अपनी राह चला गया,
मेरी ख़्वाहिश बिना माँगे ही, मेरे सामने आ गयी।

अब किससे माँगूँ क्या माँगूँ, जब मंज़िल सामने खड़ी थी,
जिसकी तलाश में रात गुज़ारी, वो ख़ुद चलकर आ गई थी।
सितारे से शिकायत कैसी, उसने अपना काम एडवांस में कर दिया,
मेरे दिल की अनकही दुआ को, शायद पहले ही पढ़ लिया।

'मरहबा' उस रात का क़िस्सा अब तक याद आता है,
टूटते तारों से ज़्यादा उसका चेहरा नज़र आता है।
विश माँगने की मोहलत भी कहाँ मिली उस रात,
लगता है तारे ने एडवांस में ही करिश्मा दिखाया था।

चलते चलते…
सितारे से माँगता भी तो आख़िर क्या माँगता,
वो ख़ुद छत पर आ गई, जिसे उम्र भर सोचता।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर