ये हिज्र की रात हैं, मन को कैसे समझाऊँ,
कुछ देर तलक बैठो, मेरी साँस सँभल जाए।
तेरी मौजूदगी से ही मिलता है सुकूँ दिल को,
तू पास अगर बैठा हो, हर दर्द पिघल जाए।
कुछ बात अधूरी है, कुछ ख़्वाब अधूरे हैं,
कुछ लफ़्ज़ तुम्हारे हैं, कुछ ज़ख़्म पुराने हैं।
मत पूछ कि कैसे ये तन्हाई गुज़रती है,
हम हँसते हुए चेहरे में कितने ग़म छुपाते हैं।
इस रात की ख़ामोशी कुछ और न बढ़ जाए,
दिल फिर तेरी यादों के दरिया में न बह जाए।
तू हाथ ज़रा थाम ले, इतना ही करम कर दे,
बिखरा हुआ ये दिल फिर शायद सँभल जाए।
न कोई शिकायत है, न कोई गिला तुमसे,
बस इतनी-सी ख़्वाहिश है, कुछ वक़्त मिले तुमसे।
दुनिया की तमाम बातें फिर कभी कर लेंगे,
आज रात, उलफ़त की कुछ बात हो तुमसे।
'मरहबा' ये मोहब्बत भी कैसी अजब शै है,
दूरी में तड़पाती है, नज़दीक में राहत है।
कुछ देर ठहर जाओ, इतनी-सी इनायत हो,
तुम सामने बैठे रहो, बस इतनी इबादत है।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X