चाँद आता है, लौट जाता है,
कम हमारी नज़र नहीं होती।
रोज़ सूरज निकलता है लेकिन,
दिल में कोई उजाला नहीं होता।
लोग कहते हैं वक़्त बदलता है,
दर्द का सिलसिला कम नहीं होता।
किससे कह दें कि इंतज़ार है कितना,
कौन समझे ये दिल की बेबसी।
सबके हिस्से में सुबह आती है,
हमको मिलती है बस अतृप्त प्यास।
ख़्वाब पलकों पे रोज़ सजते हैं,
नींद आँखों में मगर आती नहीं।
एक उम्मीद ज़िंदा है अब तक,
जो किसी हाल में जाती नहीं।
कभी तो बदलेगी रात की क़िस्मत,
कभी तो अपना भी आसमाँ होगा।
यूँ ही ताउम्र अँधेरा नहीं रहता,
कभी तो अपनी सहर का निशाँ होगा।
सबके आँगन में धूप उतरती है,
बस हमारे यहाँ सहर नहीं होती।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X