मुझे सब्ज़बाग मत दिखा, तेरी आँखें सब बता रही हैं,
जो लफ़्ज़ों से छुपा रही है, निगाहें वो कह रही हैं।
मेरे जख्म को सुई से मत सिल, ज़ख़्म और बढ़ेगा,
मरहम की ज़रूरत है मुझे, तेरी दलीलें क्या करेंगी।
दर्द को दर्द से जोड़कर, कोई इलाज नहीं होता,
टूटे हुए एहसासों का, यूँ हिसाब नहीं होता।
पहले ही बहुत कुछ सह चुका हूँ, अब और आज़माइश नहीं,
हर बात को टाल देने से, कोई इंसाफ़ नहीं होता।
तेरी आँखों की बेचैनी, तेरी नीयत बता रही है,
तेरी ख़ामोशी भी कोई कहानी सुना रही है।
मुझसे हक़ीक़त छुपाकर, तसल्ली मत दिया कर,
मेरी रूह तेरे बहानों की तह तक जा रही है।
न वादों की ज़रूरत है, न झूठी दिलासा चाहिए,
जो बिगड़ा है उसे सुधारने का रास्ता चाहिए।
बहुत हो चुकी हैं बातें, अब अमल करके दिखा,
मुझे सब्र का पाठ नहीं, दर्द का समाधान चाहिए।
चलते चलते…
ज़ख़्म पर सुई चलाकर, मरहम की बात करते हो,
पहले दर्द समझ तो लो, फिर इलाज की बात करो।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X