आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम अगर पूछो कि उलफ़त का क्या अंजाम हुआ

                
                                                         
                            मेरे दिल की हालत का उन्हें इल्म कहाँ है,
                                                                 
                            
मैं भी मुस्काकर कहूँगा कि कमाल अच्छा है।

ज़ख़्म गहरे हैं मगर चेहरे पे शिकवा भी नहीं,
लोग पूछें तो कहूँगा कि ख़याल अच्छा है।

जिसने समझा ही नहीं मेरी ख़ामोशी का दर्द,
उससे क्या कहिए कि हर चाल में हाल अच्छा है।

तुम अगर पूछो कि उलफ़त का क्या अंजाम हुआ,
हँस के कह दूँगा कि अब भी मेरा हाल अच्छा है।

टूट जाएँ तो बिखरने का हुनर रखते हैं हम,
दुनिया समझेगी कि मौसम का उछाल अच्छा है।

'रतन' अब दर्द को कहना भी गवारा नहीं है,
कोई पूछे तो बस इतना कहना कि मेरा हाल अच्छा है।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर