आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धरती का स्वर्ग देश हमारा

                
                                                         
                            भारत भूमि का शान बढ़ाते
                                                                 
                            
मिलकर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा
मान लिया संसार ने भारत
धरती पर है सबसे प्यारा

अपना भारत रहेगा अखंड
मिटकर रहेगा झूठ पाखंड
धर्म जाति के दीवारों से
होगा नहीं देश का बंटवारा

रहेगा नेहरू का स्वाभिमान
रहेगा अंबेडकर का संविधान
भारत भूमि की रक्षा की खातिर
घर-घर गूंज रहा जय हिंद का नारा

भगत के बलिदान पर होगा ना संदेह
सुभाष के प्रति कम होगा ना स्नेह
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों ओर
बहती रहेगी पवित्र नदियों की जलधारा

महात्मा गांधी रहेंगे सदा अमर
टैगोर कृत राष्ट्रगान रहेगा जन-जन का स्वर
सत्य अहिंसा को धरती पर
ऊंचा करता रहेगा देश हमारा

विश्व बंधुत्व भारत का नारा
धरती का स्वर्ग देश हमारा
भारत भूमि का बच्चा-बच्चा
चमकेगा बनकर नभ का तारा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर