उम्र गुजर गयी लाचारी में डरते डरते
कितने बे-मौत मरे आहें भरते भरते I
उनकी नज़रों से जो बरसे हैं मोती
खुद रोक न पाये उसको बहते बहते I
सुबह बनाया घरौंदा हाल देखो,
तिनके सा बिखरे शाम ढलते ढलते I
हो गये जख्म हरे जो उसने दिये
हर घाव नासूर बने सहते सहते I
बातों बातों में कहा दिल की बात,
छलक रहे थे आँसू कहते कहते I
उनके इनकार में साज़िश की खुश्बू
हुये बेवफ़ा वफ़ा करते करते I
बदले हुए अंदाज उनके देखो
बिगड़ रही है हर बात बनते बनते I
हवाओं के रुख अब मोड़ देना
चिराग़ बुझ रहे ‘शशि’ जलते जलते I
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X