सूखे पेड़ों की छाया अकेले वीरान में पड़ी है,
वैसे अगल-बगल में कई हरे-भरे पेड़ हैं,
लेकिन सभी अपने आप में व्यस्त होते हैं।
सूखे पेड़ों की छाया जो कभी अनमोल थी,
आज उसका कोई मोल नहीं रहा।
ऐसा लगता है कि वो काले कोठरी के कोने में पड़ा हुआ है,
रौशनी की चाहत लिए दिन गुज़र रहे हैं।
कुछ पेड़ों की छाया सबके बीच में भी तनहा खड़ी है,
इतने अकेले हो गए हैं कि अब किसी को उनसे
छाया की उम्मीद नहीं रही।
अब वे बूढ़े हो गए हैं, पत्ते झड़ चुके हैं,
टहनियाँ सूख गई हैं, जमीन से पाँव उखड़ने लगे हैं।
कई जिंदगियाँ इसी तरह अपनों से दूर हैं,
तन्हाई में जीने के लिए मजबूर हैं।
और इंतजार करते हैं उस वक्त का जब कभी
हवा का झोंका उन्हें उखाड़ फेके और इन सूखे पेड़ों की हस्ती मिटा दे। उन्हें मुक्ति दिला दे।
------------------------------------------------------
राकेश मौर्य , बी- ९०८, मेट्रो रेजीडेंसी ,नेतिवल,कल्याण-४२१३०६, महाराष्ट्र
यह रचना मेरी स्वरचित हैI धन्यवाद I
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X